Sunday , June , 15 , 2025

Government Job: 12वीं पास के लिए एमपी विधानसभा में निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

Government Job: 12वीं पास के लिए एमपी विधानसभा में निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने असिस्टेंट ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट और सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एमपी विधानसभा सचिवालय में असिटेंट, स्टेनो टाइपिस्ट और सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म 10 नवंबर 2022 तक भर सकते है। 


ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट mpvidhansabha.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। इसी वेबसाइट पर पात्रता की शर्तें, ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख, वैकेंसी डिटे, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता/तकनीकी/शारीरिक अर्हताएं, प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई है।  


महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन फॉर्म भरने शुरू- 11 अक्टूबर 2022

फॉर्म भरने की आखिरी तारीख- 10 नवंबर 2022

आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि-10 नवंबर 2022

आवेदन सबमिट किए जाने की आखिरी तारीख- 10 नवंबर 2022


शैक्षिक योग्यता

असिस्टेंट ग्रेड 3


12वीं पास होना अनिवार्ग है। या फिर हायर सेकेंडरी के साथ साथ ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर पास होना अनुवार्ग है। 


एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा सर्टिफिकेट होना चाहिए। 


मैप आईटी से सीपीसीटी प्रमाण पत्र (स्कोर कार्ड) होना चाहिए।


कंप्यूटर पर 10 मिनट में 300 शब्द हिंदी टाइपिंग करना आना चाहिए। 



स्टेनो टाइपिस्ट

12वीं पास होना अनुवार्ग है। 

मैप आईटी से सीपीसीटी स्कोर कार्ड होना चाहिए। 

प्रति मिनट 80 शब्द की दर से स्टेनोग्राफी की स्किल होना चहिए। 

कंप्यूटर पर 5 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट की दर से 400 शब्दों का डिटेक्शन होना चाहिए। 

इसे 25 मिनट में टाइप करना होना चाहिए। 

अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की दर से 150 शब्द टाइपिंग आना चाहिए। 


सिक्योरिटी गार्ड

12वीं पास होना अनुवार्ग है। 

शारीरिक मापदंड वही होगा जो पुलिस भर्ती में कांस्टेबल पद के लिए भरे जाएंगे।


Comments

Add Comment