Monday , June , 02 , 2025

प्रदेश में आ रही खुशहाली, किसानों की बढ़ रही आय : विष्णु देव साय

प्रदेश में आ रही खुशहाली, किसानों की बढ़ रही आय : विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव जिला प्रवास के दौरान विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा के लिए जो कार्य कर रही है, उससे प्रदेश में खुशहाली आ रही है। किसानों की आय में वृद्धि हो रही है।

       

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार में 8 अप्रैल से लेकर  11 अप्रैल तक प्रदेश की जनता ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। अधिकारियों ने ज्यादातर समस्याओं का समाधान कर लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ गांव-गांव पहुंचकर और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 2 साल का बकाया बोनस दिया है, इससे किसानों को काफी लाभ हुआ। 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर सरकार ने अटल सेवा केंद्र शुभारंभ किया है, आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश भर में विस्तार किया जाएगा। गांव में ही लेनदेन की सुविधाएं मिलने से अब ग्रामीणों को बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


बस्तर क्षेत्र के दूरस्थ अंचल में विकास की रोशनी पहुंची

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से कृषि वैज्ञानिक प्रदेश के किसानों से बातचीत करेंगे, उनको आधुनिक खेती के विषय में बताएंगे। उन्होंने कहा कि पंजीयन में दस नई क्रांति से पारदर्शिता आई है, नियद नेल्लानार योजना से बस्तर क्षेत्र के दूरस्थ अंचल में विकास की रोशनी पहुंची है।

Sanju Suryawanshi

Sanju Suryawanshi

sanju.surywanshi1@gmail.com

Comments

Add Comment