नींद में सपने आया काफी आम बात है। सोते वक्त हर व्यक्ति सबकॉन्शियस माइंड में चल रही चीजों को अपने सपने देखता है। कभी कभी ये सपने अच्छे होते हैं तो कुछ बहुत डरावने। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति को आने वाले सपना भविष्य में होने वाले घटना का संकेत देता है। वहीं कुछ सपने ऐसे होते है जो हमें याद रह जाते है तो कुछ सपने हम भूल जाते हैं। सपने देखना किसी व्यक्ति के बस में नहीं होता है। कई बार हमें सपने में ऐसी चीज दिख जाती है जिसका अर्थ हम समझ नहीं पाते। इन्हीं में से एक दीपक। आज हम इसी जलते हुए दीपक और बुझे दीपक का अर्थ जाएंगे।
जलता हुआ दीपक दिखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में अगर किसी व्यक्ति को जलता हुआ दीपक नजर आता है तो यह उसके लिए शुभ संकेत होता है। जलता हुआ दीपक देखने का अर्थ होता है कि आने वाले समय में आप के मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इसके साथ ही समाज में आपके परिवार का रुतबा भी बढ़ेगा।
बुझा हुआ दीपक दिखना
जिस तरह सपने में जलता हुआ दीपक नजर आता है ठीक वैसे ही बुझा हुआ दीपक दिखाई देता है। बुझा हुआ दीपक का सपना अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र कि माने तो ऐसा सपना आने से आपकी इच्छा शक्ति कमजोर होना होता है। अगर आप किसी काम को करने में काफी मेहनत करते हैं तो उस काम को करने में आपकी मेहनत के अनुसार अपको फल नहीं मिलता है।
Comments
Add Comment