मनुष्य को नींद में कई तरह के सपने दिखते है। इसी बीच स्वप्न शास्त्र की मानें तो, किसी भी व्यक्ति को कोई भी सपना अकारण नहीं आता, सपनों में नजर आने वाली चीज़े भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत होता है। नींद में आने वाले सपने कुछ शुभ तो कुछ अशुभ सूचनाओं के संकेत देते है। अगर हम पक्षियों की बात करें तो, कभी कभी सपने में हमें कई तरह के पक्षी नजर आते है। इनमें से कुछ पक्षी ऐसे होते है जिन्हें सपने में देखना काफी शुभ माना जाता है। इन पक्षियों को सपने में देखने का मतलब होता है आने वाले वक्त में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा इसके साथ ही हर कार्य में सफलता मिलेगी। तो चलिए जानते है ऐसे ही कुछ पक्षी के बारे में।
मोर
अगर सपने में मोर दिखाई देता है तो समझिए कि आपके जीवन में जल्द ही सुख-संपन्नता आने वाली है। इसके साथ ही कोई बड़ी उपलब्धि आपको मिलने वाली है। पर इस बात का भी ध्यान रखें कि सपने में सफेद मोर को ही देखना शुभ होता है। अगर आप अपने सपने में मोर पर शनि देव को बैठे हुए देखते है तो यह अत्यंत ही शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि, आपको जल्द ही अपार धन की प्राप्ति होगी।
तोता
अगर अपको सपने में तोता नजर आता है तो यह शुभ समाचार का संकेत हो सकता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में जोड़ा तोता दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपके घर पर नया मेहमान आने वाला है।
नीलकंठ
यदि सपने में नीलकंठ पक्षी दिखाई देता है तो यह काफी शुभ होता है। वहीं जो कुंवारे लोग होते है अगर उन्हें सपने में नीलकंठ पक्षी दिखाई देता है तो उनके लिए यह अत्यंत ही शुभ संकेत होता है।
हंस
अगर आपके सपने में आपको हंस पानी में तैरते हुए नजर आता है या दो हंसों का जोड़ा देखना या फिर हंस को दाना खिलाते हुए सपना आना शुभ होता है। ऐसे सपने अपको इस बात का संकेत देते है कि, आपके घर पर कोई मांगलिक कार्य या फिर धनलाभ होने वाला है।
चिड़िया
अगर आपको आपके सपने में चिड़िया या फिर बुलबुल को चहचहाते हुए नजर आती है तो या शुभ नहीं माना जाता है। पर इन्हें देखना शुभ होता है। अगर सपने में चिड़िया या बुलबुल जैसे पक्षी नजर आए तो ये इस बात का संकेत देते है कि, आपके घर पर जल्द ही खुशियां आने वाली है।
Comments
Add Comment