Wednesday , June , 18 , 2025

जानिए क्या है बेल के जूस के फायदे, सेहत के लिए अमृत की तरह करता है काम

जानिए क्या है बेल के जूस के फायदे, सेहत के लिए अमृत की तरह करता है काम
गर्मियों के मौसम में हम आम, तरबूज, खरबूजा जैसे कई मौसमी फलों का खूब सेवन करते हैं, पर बेल एक ऐसा फल होता है जो इन सब से कई गुना फायदेमंद होता है। इसे बहुत ही कम लोग खाना पसंद करते है। आप भलेगी ही इस फल से अपरिचित हो सकते हैं, पर   इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू को नज़रअंदाज़ बिल्कुल नहीं कर सकते। बेल फल को लकड़ी के सेब के रूप में भी जाना जाता है, इसमें कई चिकित्सकीय और औषधीय गुण मौजूद होते हैं। भारत के सबसे पुराने फलों में से एक बेल है।

यहीं वजह हैं कि, प्राचीन धार्मिक और आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसका खूब जिक्र किया है। बेल के साथ साथ  इसके पेड़ और पत्तियों तक की विशेषता बताई गई है। इसके साथ ही इन्हें पूजनीय भी बताया गया है। 

बेल का जूस आपको कई तरह से लाभ पहुंचाने का कम करता है, क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन, कई ज़रूरी मिनरल्स और विटामिन्स कि भरपूर मात्रा पाई जाती है। जैसे थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन सी आदि।  तो आइए जानते हैं बेल के जूस हमारी  हेल्थ के लिए कितने फायदेमंद होते है।  

इम्यूनिटी को बूस्ट करना
बेल के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में काफी मदद करते है। गर्मियों के मौसम में इस जूस को पीने से आप बैक्टीरिया और वायरस से होने वाले संक्रमण से बच सकते है।  

बेल के रस में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसलिए ये सूजन वाले अंगों को आराम देने का भी काम करता है।  गठिया के आयुर्वेदिक उपचार में बेल के फल के गूदे को अन्य इंग्रिडिएंट के साथ भी इस्तमाल किया जाता है। 

कोलेस्ट्रॉल को रखें कंट्रोल 
बेल के जूस में ट्राइग्लिसराइड्स, सीरम और टिशूज लिपिड प्रोफाइल प्रभावित होते हैं। अपने ब्लड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप हर दिन बेल के जूस का सेवन कर सकते है।  

पाचन के लिए है बेस्ट 
बेल फल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल के गुण मौजूद होते हैं।  जो गैस्ट्रिक अल्सर को कंट्रोल करने का काम करते है। ऐसे में आप डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से छूटकारा पाने के लिए आप इस जूस का सेवन कर सकते है।

Comments

Add Comment