Friday , May , 02 , 2025

836 करोड़ की लागत से होगा आयोध्या बायपास चौड़ीकरण, मंत्री ने निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की

836 करोड़ की लागत से होगा आयोध्या बायपास चौड़ीकरण,  मंत्री ने निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय में आयोध्या बायपास चौड़ीकरण कार्य के प्रगति की समीक्षा की। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण के दौरान आने वाली किसी भी कठिनाई के निराकरण के लिए जरूरी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए।

    

भोपाल में रत्नागिरी से आशाराम तिराहे तक 16 किलोमीटर लंबे अयोध्या बायपास मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य एक जून से शुरू होना है। इस मार्ग की चौड़ीकरण की लागत 836 करोड़ रुपए है। इसे 2 वर्ष की समयावधि में पूरा किया जाना है।  राज्यमंत्री गौर की ओर से निर्देश दिया गया है कि निर्माण कार्य में विलंब नहीं होना चाहिए, 2 वर्ष की तय समय-सीमा में तैयार किया जाना चाहिए। 

    

मंत्री ने कहा कि यह प्रदेश का आदर्श रोड होगा। इसमें फ्लाई ओवर आदि का निर्माण भी शामिल है। एनएचएआई के इस प्रोजेक्ट के डारेक्टर देवांश नरवाल ने बताया कि अयोध्या बायपास चौड़ीकरण का कार्य तय समय-सीमा में पूरा होगा। इसमें सबसे पहले सर्विस रोड बनाई जाएगी, जिससे यातायात बाधित नहीं हो। मंत्री ने आनंद नगर फ्लाई ओवर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य को अगले एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिये। 


4 गुना से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे

अयोध्या बायपास चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ों को हटाया जाएगा। इनके स्थान पर हटाए गए पेड़ों की संख्या के 4 गुना से अधिक पेड़ लगाए जाएंगें। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में आने वाले विद्युत पोल और पाइप लाईन आदि को समय पर शिफ्ट किया जाएगा। बैठक में आनंद नगर फ्लाई ओवर निर्माण, रत्नागिरी तिराहे पर मैट्रो रेल फ्लाई ओवर निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

Sanju Suryawanshi

Sanju Suryawanshi

sanju.surywanshi1@gmail.com

Comments

Add Comment