भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को अपने निवास स्थित सभागार में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और बुंदेलखंड केसरी महान योद्धा महाराजा छत्रसाल की जयंती पर उन्हें याद किया। दोनों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। सांसद खजुराहो वीडी शर्मा ने भी दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मां भारती के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर देशभक्ति की मिसाल प्रस्तुत की। स्वाधीनता के लिए उनकी ओर से किए गए संघर्ष, मातृभूमि के लिए स्वाभिमान का उत्कृष्ट उदाहरण है। महाराजा छत्रसाल ने बुंदेलखंड में स्वतंत्रता की अलख जगाई। बाजीराव पेशवा को साथ जोड़कर स्वदेशी ताकतों को मजबूत करने का जो कार्य किया। वह उनकी दूरदर्शिता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश की रक्षा के लिए समर्पित मेवाड़ की धरती के अमर नायक महाराणा प्रताप और बुंदेलखंड के गौरव महाराजा छत्रसाल का जीवन सदैव पीढ़ियों को देशभक्ति, स्वाभिमान, त्याग, पराक्रम और बलिदान की अनुपम प्रेरणा देता रहेगा।
Comments
Add Comment