Friday , May , 02 , 2025

भोपाल में 'लव जिहाद' का गंदा खेल: लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर बनाते थे अश्लील वीडियो, तस्करी के भी सबूत मिले

भोपाल में 'लव जिहाद' का गंदा खेल: लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर बनाते थे अश्लील वीडियो, तस्करी के भी सबूत मिले

भोपाल। राजधानी भोपाल में लव जिहाद के नाम पर सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए मासूम लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया जाता था, फिर उनका यौन शोषण कर वीडियो बनाए जाते थे। ये वीडियो पोर्न साइट्स तक पहुंचते और सौदेबाजी का ज़रिया बनते। पुलिस ने अब तक फरहान, साहिल समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लड़कियों की तस्करी और पोर्नोग्राफी से जुड़े चौंकाने वाले सबूत बरामद हुए हैं।


मोबाइल-लैपटॉप से मिलीं पोर्न साइट्स की लिंक, वीडियो की सौदेबाजी का खुलासा

जांच में पुलिस को फरहान के मोबाइल और लैपटॉप से पोर्न साइट्स से जुड़ी कई लिंक मिली हैं। इनसे यह पुष्टि होती है कि वह बनाए गए अश्लील वीडियो को ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रहा था। फरहान के साथियों अबरार और नबील की भूमिका भी इस गोरखधंधे में उजागर हुई है।


डांस क्लास की लड़कियों को बनाते थे निशाना, बाद में होता सौदा

साहिल, जिसे पुलिस ने पन्ना से गिरफ्तार किया, वह भोपाल की डांस क्लास में आने वाली लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था। फिर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार करता, अश्लील वीडियो बनाता और बदनाम करने की धमकी देकर उन्हें दूसरों के हवाले कर देता। इस पूरी साजिश में फरहान उसका सहयोगी था।


फर्जी प्रोफाइल से फंसाते थे लड़कियां, अब तक 5 FIR दर्ज

साहिल सोशल मीडिया पर फर्जी नामों से प्रोफाइल बनाकर दूसरे धर्मों की लड़कियों को टारगेट करता था। भोपाल पुलिस की अब तक की कार्रवाई में लव जिहाद से जुड़े 5 केस सामने आए हैं, जिनमें अशोका गार्डन थाने में FIR दर्ज की गई हैं।

पीड़िता के बयान ने खोली पोल – बलात्कार, मारपीट और ब्लैकमेलिंग

एक पीड़िता ने FIR में आरोप लगाया है कि फरहान और अली ने उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर मारपीट की। उसे धमकाया गया कि वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे।


पुलिस जांच जारी, कड़ी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। साइबर सेल भी इस नेटवर्क के डिजिटल लिंक को खंगालने में जुटी है। यह मामला अब मानव तस्करी, यौन शोषण और साइबर क्राइम की बड़ी साजिश के रूप में देखा जा रहा है।

Sanju Suryawanshi

Sanju Suryawanshi

sanju.surywanshi1@gmail.com

Comments

Add Comment