Tuesday , June , 17 , 2025

MP में 9 साल बाद सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन, खुलेंगे 2 लाख पदों के रास्ते; जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले

MP में 9 साल बाद सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन, खुलेंगे 2 लाख पदों के रास्ते; जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 9 साल बाद राज्य के शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों को प्रमोशन देने का रास्ता साफ कर दिया है। कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इस फैसले से न सिर्फ कर्मचारियों को लाभ मिलेगा बल्कि सरकारी विभागों में 2 लाख खाली पदों पर नई भर्तियों का भी रास्ता खुलेगा।


प्रमोशन में क्या रहेगा खास?

SC को 16% और ST को 20% आरक्षण यथावत

अग्रिम DPC यानी एडवांस प्रमोशन की व्यवस्था

सीनियरिटी व मेरिट के आधार पर पदोन्नति

रिव्यू DPC की सुविधा – अपात्रता पर पुनर्विचार

किसी को रिवर्ट नहीं किया जाएगा, यह स्पष्ट


सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट करते हुए कहा –

 “प्रदेश के कर्मचारियों को 9 वर्षों से लंबित प्रमोशन का लाभ मिलेगा। SC-ST सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। इस फैसले से 2 लाख पद रिक्त होंगे, जिन पर नई भर्ती संभव होगी।”


ऐसे बना प्रमोशन का फॉर्मूला

➡️ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन माह में तैयार किया फॉर्मूला

➡️ सीएम के सामने 2 से अधिक बार प्रेजेंटेशन

➡️ सपाक्स और अजाक्स संग चर्चा के बाद सर्वमान्य प्रारूप

➡️ कैबिनेट बैठक से पहले मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री में देर रात तक मंथन


अन्य कैबिनेट फैसले

➡️ 459 नए सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों को मंजूरी

➡️ 449 कार्यकर्ता + 459 सहायिका + 26 पर्यवेक्षक की भर्ती

➡️ सहरिया व बैगा जैसे जनजातीय क्षेत्रों में केंद्र स्थापित होंगे

➡️ योजना पर खर्च: ₹143 करोड़ (केंद्र-राज्य साझेदारी में)

➡️ योजना की अवधि: 2025-26 से 2030-31


किसानों को राहत: MSP पर मूंग-उड़द की खरीदी

➡️ मूंग: ₹8682 प्रति क्विंटल, 36 जिलों में खरीदी

➡️ उड़द: ₹7400 प्रति क्विंटल, 13 जिलों में खरीदी

➡️ खरीदी अवधि: 7 जुलाई से 6 अगस्त तक

➡️ केंद्र सरकार से मिली अनुमति


विद्युत पारेषण को मिली मंजूरी

➡️ MP ट्रांसमिशन कंपनी की 5163 योजनाओं को मंजूरी

➡️ पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने पर जोर


अन्य प्रमुख घोषणाएं

➡️ लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर ₹250 अतिरिक्त (कुल ₹1500)

➡️ 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हर जिले में आयोजन

➡️ 27 जून – MSME डे पर रतलाम में कार्यक्रम

➡️ 7 जुलाई – लुधियाना में MSME सम्मेलन, CM होंगे शामिल

Sanju Suryawanshi

Sanju Suryawanshi

sanju.surywanshi1@gmail.com

Comments

Add Comment