Friday , May , 09 , 2025

कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में दमकेगा MP: दुनिया देखेगी नदियों, घाटियों और महलों का फिल्मी जादू!

कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में दमकेगा MP: दुनिया देखेगी नदियों, घाटियों और महलों का फिल्मी जादू!

भोपाल। कभी सिर्फ बॉलीवुड की स्क्रीन तक सीमित रहने वाला मध्य प्रदेश अब सीधे फ्रांस के रेड कारपेट पर अपनी चमक बिखेरने जा रहा है! कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में पहली बार मप्र सरकार आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ कदम रख रही है। न सिर्फ ऐतिहासिक किले और भव्य महल, बल्कि यहां की नदियों की रवानी, घाटियों की रहस्यमयी खूबसूरती और मंदिरों की आभा अब दुनियाभर के फिल्मकारों को लुभाएगी। अब "सिनेमाई एमपी" एक नई ग्लोबल पहचान की ओर बढ़ चला है।


कान्स 2025 में दिखेगा ‘सिनेमाई मध्य प्रदेश’

➡️ मध्य प्रदेश पहली बार प्रतिष्ठित Cannes Classics 2025 में आधिकारिक रूप से भाग ले रहा है।

➡️ एमपी का खास पैवेलियन होगा जिसमें पर्यटन स्थलों की सिनेमाई ब्रांडिंग होगी – नर्मदा घाटी से लेकर ग्वालियर किले तक।

➡️ फिल्म मेकर्स को आकर्षित करने के लिए मप्र फिल्म टूरिज्म पॉलिसी 2025 का ग्लोबल लॉन्च।


10 करोड़ तक का इंसेंटिव: फिल्ममेकर्स के लिए सुनहरा मौका

✔️ नई नीति के तहत 10 दिन की शूटिंग पर मिलेगा 10% कैपेक्स सब्सिडी, अधिकतम 10 करोड़ रुपए तक इंसेंटिव।

✔️ यह सब्सिडी खास तौर पर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार की गई है।

✔️ भारत सरकार की प्रमोशन पॉलिसी के साथ तालमेल में है यह नीति।


मप्र की खूबसूरती अब ग्लोबल स्क्रीन पर

➡️ कांस में मप्र टूरिज्म का विशेष पैवेलियन – जहां दिखेंगे राज्य के प्राचीन मंदिर, वनों की हरियाली और शाही स्थापत्य कला।

➡️ भोपाल में शूट हुई फिल्म होमबाउंड को कांस स्क्रीनिंग के लिए चुना गया, मप्र की लोकेशन्स की वैश्विक पहचान बनी।

➡️ ये पहली बार है जब भारत की तरफ से किसी राज्य की सिने-डिप्लोमेसी इस स्तर पर हो रही है।


अब परमिशन भी डिजिटल: शूटिंग के लिए सिंगल विंडो पोर्टल

✔️ मुंबई में WAVES 2025 के दौरान लॉन्च हुआ MP Film Facilitation Portal।

✔️ इंटरनेशनल मेकर्स को अब सभी शूटिंग परमिशन एक ही डिजिटल पोर्टल से मिलेंगी।

✔️ यह पोर्टल शूटिंग, लॉजिस्टिक्स, परमिट्स और इंसेंटिव की प्रोसेस को आसान बनाएगा।


13 से 24 मई तक कांस में दिखेगा मध्यप्रदेश का रंग

➡️ संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला की अगुवाई में 2 सदस्यीय डेलीगेशन फ्रांस रवाना।

➡️ फिल्म, मीडिया और टूरिज्म की थीमेटिक सेशंस में मप्र की मौजूदगी तय करेगी भविष्य के कोलेबरेशन।

Sanju Suryawanshi

Sanju Suryawanshi

sanju.surywanshi1@gmail.com

Comments

Add Comment