भोपाल। राजधानी की जिला अदालत में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर इस पहल की शुरुआत की।
60 खंडपीठों में सुनवाई, 1.63 लाख से ज्यादा मामलों का होगा निपटारा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनीत अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस बार 60 खंडपीठों का गठन किया गया है, जिनमें 1,63,428 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे गए हैं।
बिजली बिल विवादों में 10 लाख तक की राहत!
ऊर्जा विभाग के निर्देश पर बिजली से जुड़े प्रकरणों में 10 लाख रुपए तक की सिविल दायित्व राशि पर छूट दी जा रही है।
प्रीलिटिगेशन मामलों पर 30% और लिटिगेशन मामलों पर 20% की छूट प्रदान की जा रही है।
16% चक्रवृद्धि ब्याज पर 100% छूट का प्रावधान भी किया गया है।
नगर निगम मामलों में भी राहत
लोक अदालत में नगर निगम से जुड़े टैक्स, शुल्क और संपत्ति विवादों में भी राहत मिल रही है। यदि कोई व्यक्ति अपने केस का निपटारा यहां कराता है, तो उसे छूट के साथ-साथ पूर्ण कोर्ट फीस की वापसी का भी लाभ मिलेगा।
क्यों खास है ये लोक अदालत?
✅ 1.63 लाख से ज्यादा मामले
✅ 60 अलग-अलग बेंच
✅ बिजली-बिल विवाद में 30% तक की छूट
✅ नगर निगम टैक्स पर भी राहत
✅ कोर्ट फीस वापसी की सुविधा
✅ आपसी सहमति से विवादों का हल
Comments
Add Comment