Thursday , June , 05 , 2025

राजा भभूत सिंह के नाम से जाना जाएगा पचमढ़ी वन्यजीव अभ्यारण्य – MP कैबिनेट ने की ऐतिहासिक घोषणा

राजा भभूत सिंह के नाम से जाना जाएगा पचमढ़ी वन्यजीव अभ्यारण्य – MP कैबिनेट ने की ऐतिहासिक घोषणा

पचमढ़ी। मध्यप्रदेश की दिल धड़काने वाली वादियों में आज इतिहास लिखा गया। प्रकृति की गोद में बसी पचमढ़ी की पहाड़ियों में, जब ‘वंदे मातरम्’ की गूंज से कैबिनेट बैठक शुरू हुई, तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि इस बैठक में एक ऐसा फैसला होगा, जो न सिर्फ क्षेत्र की पहचान बदलेगा, बल्कि एक ऐतिहासिक योद्धा को नया सम्मान भी देगा। अब पचमढ़ी का मशहूर वन्यजीव अभ्यारण्य, राजा भभूत सिंह के नाम से जाना जाएगा — जिन्हें नर्मदा अंचल का शिवाजी कहा जाता है।


कैबिनेट के प्रमुख फैसले – सिर्फ नाम नहीं, नीति में भी बदलाव

राजा भभूत सिंह को दी ऐतिहासिक मान्यता

राजा भभूत सिंह की जन्मभूमि और कर्मभूमि पर यह निर्णय लिया गया। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि राजा भभूत सिंह ने अंग्रेजों को खदेड़ने का साहसी कार्य किया था। पचमढ़ी के राजभवन में यह बैठक उनकी स्मृति और जनजातीय कल्याण को समर्पित रही।


राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक सुधार

➡️ 500 पद समाप्त कर 1200 नए पदों का सृजन

➡️ आईटी आधारित पदों को प्राथमिकता

➡️ नया पद – कमिश्नर, लैंड रिसोर्स मैनेजमेंट


महिला सुरक्षा और श्रमिक कल्याण पर विशेष ध्यान

➡️ महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर रात में काम की अनुमति

➡️ ठेका श्रमिक नियमों में बदलाव

➡️ लेबर एक्ट में संशोधन को मंजूरी


इंदौर में बनेगा एग्रो आईआईटी हब

➡️ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रस्ताव पर मुहर

कृषि तकनीक को मिलेगा बढ़ावा

➡️ युवाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा प्रोत्साहन


5 जून को उज्जैन में वेलनेस समिट और 9 जून को PM मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।


PM मोदी का आभार – इंदौर मेट्रो से लेकर हवाई अड्डों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इंदौर मेट्रो की शुरुआत और सतना-दतिया को हवाई अड्डों की सौगात ने प्रदेश के विकास को नई गति दी है। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान में खंडवा को देश में सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित होने पर बधाई दी और महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा राज्य की सराहना को गर्व का विषय बताया।

Sanju Suryawanshi

Sanju Suryawanshi

sanju.surywanshi1@gmail.com

Comments

Add Comment