Monday , June , 02 , 2025

भोपाल में आज होगा देश का सबसे बड़ा महिला सम्मेलन, PM मोदी की सुरक्षा के लिए महिला फोर्स की होगी खास तैनाती

भोपाल में आज होगा देश का सबसे बड़ा महिला सम्मेलन, PM मोदी की सुरक्षा के लिए महिला फोर्स की होगी खास तैनाती

भोपाल। राजधानी भोपाल आज एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। जंबूरी मैदान में देश का सबसे बड़ा महिला महासम्मेलन होने जा रहा है, जहां दो लाख से ज्यादा महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगी। खास बात यह है कि पहली बार इस आयोजन के लिए भाजपा ने ड्रेस कोड तय किया है—30 हजार महिलाएं सिंदूरी साड़ियों में मंच के सामने कतारबद्ध बैठेंगी। पारंपरिक वेशभूषा और देशभक्ति से लबरेज यह नजारा महिला सशक्तिकरण की एक जीवंत झलक बन जाएगा।


महिला महासम्मेलन: संख्या भी बड़ी, संकल्प भी विशाल

भाजपा का दावा है कि यह कार्यक्रम ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश का सबसे बड़ा महिला समागम होगा। आयोजन के लिए 5000 बसों से महिलाओं को लाया जाएगा। 1500 महिला कार्यकर्ता पूरे कार्यक्रम का संचालन संभालेंगी।


PM मोदी की सभा में पहली बार ड्रेस कोड लागू

➡️ 30 हजार महिलाएं सिंदूरी साड़ी में रहेंगी।

➡️ अन्य जिलों से आईं महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगी।

➡️ यह आयोजन केवल राजनीतिक नहीं, संस्कृति और सशक्तिकरण का भी प्रतीक बनकर उभरेगा।


सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम: महिला फोर्स की होगी खास तैनाती

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 4000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। सुरक्षा के पहले और दूसरे लेयर में 1000 महिला पुलिसकर्मी रहेंगी।n50 महिला DSP/उच्च अधिकारी आयोजन स्थल, हेलीपैड और रूट पर निगरानी करेंगी। डीजीपी कैलाश मकवाना ने शुक्रवार को मौके का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।


काले रंग पर पाबंदी: No Entry for Black!

➡️ काले रंग के कपड़े, पर्स या रूमाल भी प्रतिबंधित हैं।

➡️ यदि कोई व्यक्ति काली शर्ट या वस्त्र में दिखाई देता है, तो प्रवेश से वंचित किया जाएगा।


पीएम मोदी के हालिया मध्यप्रदेश दौरे

➡️ 25 दिसंबर 2024: छतरपुर – केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना

➡️ 23 फरवरी 2025: बागेश्वर धाम – कैंसर अस्पताल की नींव

➡️ 24 फरवरी 2025: भोपाल – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ

➡️ 11 अप्रैल 2025: आनंदपुर धाम – दर्शन व संबोधन

Sanju Suryawanshi

Sanju Suryawanshi

sanju.surywanshi1@gmail.com

Comments

Add Comment