Saturday , May , 24 , 2025

लुटेरी दुल्हन का काला सच: 7 महीने में 25 शादियां, 8 दिन में लूटकर हो जाती थी फरार!

लुटेरी दुल्हन का काला सच: 7 महीने में 25 शादियां, 8 दिन में लूटकर हो जाती थी फरार!

भोपाल। राजधानी में भोपाल और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद गिरफ्तार हुई मोस्ट वॉन्टेड 'लुटेरी दुल्हन' अनुराधा पासवान ने पूछताछ में जो खुलासे किए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। सिर्फ 23 साल की उम्र में वह देश के कई राज्यों के लोगों को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा चुकी है।


एग डोनर से लुटेरी दुल्हन बनी अनुराधा

➡️ शुरुआत गोरखपुर से एग डोनेशन से हुई।

➡️ भोपाल में ज्यादा पैसे कमाने की चाह में आई।

➡️ गोलू नामक युवक के संपर्क में आई, जिसने उसे फर्जी शादी गैंग से जोड़ा।

➡️ हर शादी पर मिलते थे ₹50,000, और घर से भागने की समयसीमा थी 7 दिन।


7 महीनों में 25 शादियां!

अनुराधा का अंदाज़ इतना शातिर था कि वह सिर्फ 8 दिनों में एक नई शादी रचा लेती थी। शादी के बाद 2 से 5 लाख रुपये नकद व गहनों की लूट और फिर गायब।


कैसे करती थी वारदात?

➡️ फर्जी इकरारनामे के जरिए शादी कराई जाती थी।

➡️ खुद को अनाथ बताकर सहानुभूति बटोरती थी।

➡️ स्थानीय एजेंटों और गैंग के सदस्यों की मदद से जाल बिछाया जाता था।

➡️ गिरोह में गोलू, मजबूत सिंह यादव, रोशनी, रघुवीर और सुनीता शामिल।


पहला शिकार बना था प्यार, बाद में बनी पेशेवर ठग

➡️ 2017 में पहली लव मैरिज की थी विशाल नामक युवक से, लेकिन विवाद के चलते अलगाव हुआ।

➡️ इसके बाद अपराध की दुनिया में गहराई से उतरती गई।

➡️ अब तक 25 दूल्हे और लाखों की लूट की बात सामने आई है।


पुलिस का अगला कदम

➡️ गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी।

➡️ अनुराधा से पूछताछ में राष्ट्रीय स्तर पर फैले रैकेट की आशंका।

➡️ विदेशी कनेक्शन या बैंक खातों की जांच भी हो सकती है।

Sanju Suryawanshi

Sanju Suryawanshi

sanju.surywanshi1@gmail.com

Comments

Add Comment