Saturday , June , 07 , 2025

गुरु शब्द अंधेरे से प्रकाश को जोड़ता है : डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ मोहन यादव

 भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गुरु शब्द अंधेरे से प्रकाश को जोड़ता है। माता-पिता के बाद गुरु ही जीवन की दिशा तय करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा लोकमान्य तिलक विद्यालय परिसर में भविष्य के विकास का संकल्प निर्मित हुआ है। ये परिसर राष्ट्रवादी विचारों का जीवंत केंद्र है।

      मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोटी स्कूल से जुड़े अपने विद्यार्थी परिषद के समय के अनुभव भी साझा किए। साथ ही 10वीं में टॉपर 3 छात्र-छात्राओं और राष्ट्रीय प्रतियोगिता मल्लखम्भ खेल में मेडल हासिल करने वाले 4 खिलाड़ियों का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा मौजूद थे।
    कार्यक्रम में स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष किशोर खंडेलवाल ने दिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष शिक्षकों के उन्नयन के लिए 3 दिवसीय अभ्यास वर्ग के चलते आयोजित किया जाता है। इसमें अलग-अलग विषय होते हैं। कार्यकम में विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम में समिति के सचिव विश्वनाथ सोमन और गिरीश भालेराव ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। संचालन गिरीश भालेराव ने किया और विश्वनाथ सोमन ने आभार व्यक्त किया।

Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

dkmedia.1982@gmail.com

Comments

Add Comment