Saturday , May , 31 , 2025

10 जून से पहले भोपाल में दस्तक देगा मानसून? मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट!

10 जून से पहले भोपाल में दस्तक देगा मानसून? मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट!

भोपाल। गर्मी की मार झेल रहे मध्य प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है। राजधानी भोपाल में प्री-मानसून की बौछारें भले ही लोगों को हल्का सुकून दे रही हों, लेकिन असली मानसून अभी करीब 800 किलोमीटर दूर है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो ये दूरी जल्द सिमट सकती है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक सिस्टम ने उम्मीद जगा दी है कि इस बार मानसून तय समय से पहले भोपाल में दस्तक दे सकता है—और तारीख हो सकती है 10 जून!


मुंबई से बढ़ा, छत्तीसगढ़ के रास्ते बढ़ रहा है मानसून

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून मुंबई पहुंच चुका है और अब यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और दंतेवाड़ा होते हुए आगे बढ़ रहा है। इस सफर में कुछ रुकावटें भी हो सकती हैं, लेकिन यदि सिस्टम ऐसे ही सक्रिय रहा तो भोपाल और मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में मानसून समय से पहले प्रवेश कर सकता है।


16 जून प्रदेश और 20 जून भोपाल की सामान्य मानसून एंट्री

प्रदेश में मानसून की सामान्य एंट्री 16 जून और राजधानी भोपाल में 20 जून मानी जाती है। लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश पहुंचने में मानसून को लगभग एक सप्ताह लगता है, और इस बार बंगाल की खाड़ी में बन रहा 'अति कम दबाव' का क्षेत्र यानी डिप्रेशन इसे रफ्तार दे सकता है।


मंगलवार रात की बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

मंगलवार रात भोपाल में हुई जोरदार बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। बुधवार सुबह तक शहर में 6.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई—अधिकतम तापमान 35.8°C और न्यूनतम 24°C रहा। इससे पहले अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री और न्यूनतम में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।


एक्सपर्ट व्यू: जल्द आ सकता है मानसून

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया, "मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। बंगाल की खाड़ी में जो अति कम दबाव का क्षेत्र बना है, वह जल्द ही डिप्रेशन में बदलेगा। इससे बंगाल की खाड़ी ब्रांच को गति मिलेगी और ओडिशा, झारखंड, बिहार होते हुए मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा। यदि सिस्टम यूं ही एक्टिव रहा, तो जून के पहले सप्ताह में ही मानसून मध्य प्रदेश पहुंच सकता है।"

Sanju Suryawanshi

Sanju Suryawanshi

sanju.surywanshi1@gmail.com

Comments

Add Comment