Saturday , May , 24 , 2025

देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर भोपाल में ऐतिहासिक आयोजन, पीएम मोदी करेंगे 300 रुपए का अनोखा सिक्का जारी

देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर भोपाल में ऐतिहासिक आयोजन, पीएम मोदी करेंगे 300 रुपए का अनोखा सिक्का जारी

भोपाल। इतिहास में पहली बार भारत में 300 रुपए का स्मारक सिक्का जारी होने जा रहा है – वो भी देश की महान समाज सुधारिका देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर। 31 मई को राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक सिक्के का विमोचन करेंगे। यह आयोजन न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण होगा।


कैसा होगा 300 रुपए का पहला स्मारक सिक्का?

वजन: 35 ग्राम

धातु: 50% चांदी

एक ओर देवी अहिल्याबाई का चित्र

ऊपर हिंदी में व नीचे अंग्रेजी में लिखा होगा: "देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती"

दोनों ओर अंकित होगा वर्ष: 1725 - 2025

दूसरी ओर अशोक स्तंभ, रुपए का प्रतीक (₹) और मूल्यवर्ग ₹300

भारत शब्द हिंदी और अंग्रेजी में भी अंकित रहेगा


सुधीर लुणावत के अनुसार, यह देश का पहला ऐसा सिक्का है जिसका मूल्यवर्ग 300 रुपए रखा गया है।


महिलाओं के हाथों में होगा आयोजन का संचालन

➡️ कार्यक्रम का पूरा प्रबंधन 2000 महिला कार्यकर्ताओं के हाथों में होगा।

➡️ महिलाओं को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि आयोजन सुव्यवस्थित और प्रेरणादायी हो।

➡️ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने तैयारी बैठक में कार्यकर्ताओं को पूरा ज़ोर लगाने के निर्देश दिए।


महिला शक्ति का उत्सव, संस्कृति और इतिहास का सम्मान

यह सम्मेलन देवी अहिल्याबाई होलकर की विरासत को सम्मान देने के साथ-साथ, महिला सशक्तिकरण का संदेश भी देगा। अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में सामाजिक सुधार, धर्मस्थलों का निर्माण और न्यायप्रिय शासन की मिसाल कायम की थी। इस आयोजन के माध्यम से उनके योगदान को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाया जाएगा।

Sanju Suryawanshi

Sanju Suryawanshi

sanju.surywanshi1@gmail.com

Comments

Add Comment