Saturday , May , 10 , 2025

सीजफायर पर सहमत हुए भारत-पाकिस्तान, अमेरिका की मध्यस्थता से टला युद्ध, ट्रम्प ने खुद किया ऐलान

सीजफायर पर सहमत हुए भारत-पाकिस्तान, अमेरिका की मध्यस्थता से टला युद्ध, ट्रम्प ने खुद किया ऐलान

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अब बड़ी राहत की खबर आई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि दोनों देशों ने तत्काल प्रभाव से पूर्ण सीजफायर पर सहमति जता दी है।

“मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका की मध्यस्थता में रातभर चली बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं,” – डोनाल्ड ट्रम्प, पूर्व राष्ट्रपति, अमेरिका


बैकचैनल डिप्लोमेसी में अमेरिका की बड़ी भूमिका

बुधवार रात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बात की। अमेरिका ने दोनों देशों से धैर्य और समझदारी से काम लेने की अपील की।


भारत का बयान:

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। विक्रम मिसरी ने कहा कि दोनों देश सीजफायर को राजी हैं। जमीन, आकाश और युद्ध में 5 बजे से युद्धविराम हो गया। 12 तारीख को दोपहर 12 बजे DGMO बातचीत करेंगे।


पाकिस्तान का बयान:

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, “पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।”


अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ, लेकिन संयम जरूरी

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बताया कि,

अमेरिका ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। भारत के साथ आतंकवाद विरोधी सहयोग जारी रहेगा। साथ ही, भारत से संयम बरतने और तनाव न बढ़ाने की सलाह दी गई है।


अब आगे क्या?

क्या भारत इस युद्धविराम के बावजूद आतंकवाद पर सख्त रहेगा?

क्या पाकिस्तान हमलों की जांच में सहयोग करेगा?

और सबसे बड़ा सवाल – क्या अमेरिका की ये मध्यस्थता स्थायी शांति की ओर पहला कदम है?

Sanju Suryawanshi

Sanju Suryawanshi

sanju.surywanshi1@gmail.com

Comments

Add Comment