Thursday , May , 29 , 2025

देशभर में कोरोना का नया उछाल: महाराष्ट्र बना हॉटस्पॉट, मुंबई में हालात चिंताजनक, 48 घंटे में 93 नए केस, दिल्ली-नोएडा तक अलर्ट

देशभर में कोरोना का नया उछाल: महाराष्ट्र बना हॉटस्पॉट, मुंबई में हालात चिंताजनक, 48 घंटे में 93 नए केस, दिल्ली-नोएडा तक अलर्ट

नई दिल्ली। जब देश कोरोना को बीते कल का हिस्सा मान बैठा था, तब वायरस ने एक बार फिर दस्तक दी है। केरल के बाद अब महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में अचानक उछाल देखने को मिला है। बीते 48 घंटों में 93 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जिनमें से 43 केस केवल पिछले 24 घंटे में सामने आए। हैरानी की बात यह है कि सिर्फ मुंबई में ही 35 नए केस मिले हैं, जो महाराष्ट्र में फैलते संक्रमण की गंभीरता को दर्शाता है।


मुंबई-पुणे से नागपुर तक फैला संक्रमण

मुंबई: पिछले 24 घंटे में 35 केस

नवी मुंबई: 7 केस

ठाणे: 3 केस

नागपुर: 6 केस

पुणे: पिछले दो दिनों में 30 केस


जनवरी 2025 से अब तक महाराष्ट्र में कुल 300 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें 80% यानी 242 केस सिर्फ मई महीने में आए हैं। अब तक 4 मौतें और 87 रिकवरी दर्ज की गई हैं।


राज्य सरकार ने दिए सख्त निर्देश

महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी संदिग्धों के सैंपल लेने और एक्टिव केस के संपर्क में आए सभी लोगों के टेस्ट कराने का आदेश दिया है।


अन्य राज्यों में भी बढ़ी हलचल

नोएडा: एक नया कोरोना मरीज मिला

गाजियाबाद: कुल 4 केस (3 महिलाएं, 1 पुरुष)

दिल्ली: कुल 5 एक्टिव केस

कर्नाटक: कुल 35 केस; बेंगलुरु में 9 माह का बच्चा संक्रमित

केरल: 273 केस; कोट्टायम (82), तिरुवनंतपुरम (73), एर्नाकुलम (49)

बिहार (पटना): 2 केस

झारखंड: 1 केस


गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मास्क पहनना फिर से अनिवार्य करने पर विचार किया जा रहा है।


अब क्या करें आप?

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें

भीड़भाड़ से बचें, हाथ धोते रहें

हल्के लक्षणों पर भी टेस्ट कराएं

बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें

Sanju Suryawanshi

Sanju Suryawanshi

sanju.surywanshi1@gmail.com

Comments

Add Comment