नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम के 25 घंटे बाद रविवार शाम 6:30 बजे से 7:40 बजे तक तीनों सेनाओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'ऑपरेशन सिंदूर' की बड़ी जानकारी साझा की।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए:
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई
वाइस एडमिरल एएन प्रमोद
एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती
ऑपरेशन सिंदूर: 7 मई की रात हुई सबसे बड़ी कार्रवाई
DGMO राजीव घई ने कहा – “7 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। 100 से अधिक आतंकियों को ढेर किया गया, जिनमें कंधार हाईजैक और पुलवामा हमलों से जुड़े 3 मोस्ट वॉन्टेड आतंकी भी शामिल थे।”
2 बड़े आतंकी कैंप तबाह: मुरीदके और बहावलपुर
मुरीदके: एयर-टू-सरफेस मिसाइल से किया गया हमला। पूरी तरह न्यूट्रलाइज़्ड किया गया।
बहावलपुर: ट्रेनिंग कैंप पर इन्फ्रास्ट्रक्चर को चुना गया, जिससे आतंकी नेटवर्क को गंभीर क्षति पहुंची।
“हमने केवल आतंकवाद और उससे जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया, पाकिस्तानी मिलिट्री या सिविल टारगेट्स को नहीं।” – एयर मार्शल भारती
UAV और ड्रोन हमले नाकाम
➡️ 7 मई की शाम पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल अटैक की कोशिश की।
➡️ भारतीय वायुसेना ने हवा में ही अधिकतर हमलों को निष्क्रिय कर दिया।
➡️ 3 ड्रोन लैंड कर पाए, लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
भारत के जवाब में पाक सेना के 40 जवान ढेर, 5 भारतीय शहीद
लेफ्टिनेंट जनरल घई ने बताया –
“पाकिस्तानी सेना की ओर से सीजफायर उल्लंघन में हमारे 5 जवान शहीद हुए, लेकिन हमने जवाबी कार्रवाई में 35-40 पाकिस्तानी सैनिकों और अफसरों को मार गिराया।”
राफेल ने गिराया पाकिस्तानी फाइटर?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में एयर मार्शल भारती ने कहा –
“हम युद्ध की स्थिति में हैं। राफेल या किसी अन्य ऑपरेशन पर फिलहाल टिप्पणी करना रणनीतिक रूप से ठीक नहीं होगा।”
क्या युद्ध टला या सिर्फ रुका है?
एयर मार्शल ने इशारा किया कि: “सीजफायर अभी सिर्फ हमलों को रोकने तक सीमित है। 12 मई को बैठक तय है जिसमें स्थाई समाधान पर चर्चा होगी। आज रात क्या होता है, वो बहुत कुछ तय करेगा।”
'हमने उन्हें वहीं मारा, जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है': एयर मार्शल
“हमने पाकिस्तान को बताया कि उनके मिलिट्री ठिकाने हमारी पहुंच से बाहर नहीं हैं।”
लाहौर और गुजरांवाला के रडार सिस्टम ध्वस्त
➡️ 7 मई की रात, भारतीय वायुसेना ने लाहौर और गुजरांवाला स्थित सर्विलेंस रडार सिस्टम पर हमला किया।
➡️ यह रणनीतिक हमला उनकी हवाई निगरानी प्रणाली को पंगु करने के लिए किया गया था।
चकलाला, रफीकी, रहरयार खान पर हमला
“हमारे पास उनके हर बेस पर सटीक निशाना लगाने की क्षमता है। हमने चकलाला, रफीकी और रहरयार खान के एयरबेस कमांड सिस्टम को टारगेट किया।”
– एयर मार्शल भारती
अरब सागर में भारतीय नौसेना की तैयारी
➡️ पल-पल पर नजर: नेवी लगातार पाकिस्तानी मूवमेंट को ट्रैक कर रही थी।
➡️ ड्रिल और हथियार टेस्टिंग: एयर स्ट्राइक से पहले नौसेना ने हथियारों की टेस्टिंग और वॉर ड्रिल की।
सीजफायर कॉल: फिर उल्लंघन
➡️ 10 मई, दोपहर 3:30 बजे पाकिस्तानी DGMO ने भारत को कॉल किया।
➡️ 7 बजे से फायरिंग बंद करने पर सहमति बनी।
➡️ लेकिन कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक और गोलीबारी से संघर्षविराम तोड़ दिया।
“हमने उन्हें मैसेज भेजा कि जवाब दिया गया है। अगर फिर से हमला हुआ, तो फिर से जवाब मिलेगा। हमारे सेना प्रमुख ने हमें पूरी अथॉरिटी दी है।”
'हमारी लड़ाई पाक सेना से नहीं, आतंकवाद से है'
“हमने पाकिस्तानी सेना या नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाया। हमारी लड़ाई सिर्फ आतंकवाद से है। लेकिन अगर हमारी संप्रभुता पर हमला हुआ, तो निर्णायक जवाब दिया जाएगा।”
– एयर मार्शल भारती
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सेना ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए
सवाल: पाकिस्तान के साथ सीजफायर पहले भी हुआ है। इस बार सीजफायर का उल्लंघन होता है या उनकी तरफ से कुछ हरकत की जाती है तो भारत क्या कार्रवाई करेगा?
एयर मार्शल भारतीः हां, आपने सही कहा कि पहले भी दोनों देशों के बीच सहमति बनी है। इस बार भी यही हुआ है, लेकिन दुर्भाग्यवश 10 मई की शाम 7 बजे के करीब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। हमने इसके बारे में उन्हें बताया भी। देखते हैं आज क्या होता है। हमारे जवाब देने की बात हो तो आप जान सकते हैं भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
सवाल: ऑपरेशन के दौरान कितने पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में ब्रह्मोस, S-400 मिसाइल की क्या भूमिका रही।
एयर मार्शल भारतीः अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके हिसाब से पाकिस्तान के 35 से 40 जवान मारे गए हैं। वैसे भी हमारा टारगेट उनकी सेना नहीं बल्कि आतंकी ठिकाने थे। भारत ने कौन से हथियारों का इस्तेमाल किया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी जा सकती। वैसे भी हमारा काम टारगेट को निशाना बनाना है, शव को गिनना नहीं।
सवाल: ऑपरेशन सिंदूर में क्या राफेल का इस्तेमाल हुआ। क्या ऑपरेशन में इसे पाकिस्तान में क्रैश या मार गिराया गया?
एयर मार्शल भारतीः इस वक्त मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा क्योंकि हम अभी भी युद्ध की हालत में हैं। अगर मैं इस पर कुछ कहूंगा तो इसका उल्टा असर होगा। हम उन्हें (पाकिस्तान को) इस वक्त कोई फायदा नहीं देना चाहते हैं। बस इतना कहूंगा कि जो मकसद हमने तय किया उसे हासिल किया और हमारे सभी पायलट सुरक्षित वापस आए।
सवाल: हमने कितने पाकिस्तानी विमानों को मार गिराया।
एयर मार्शल भारतीः 'जैसा कि मैंने कहा, उनके विमानों को हमारी सीमा में आने से रोका गया। इसलिए हमारे पास मलबा नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से, हमने कुछ पाकिस्तानी विमानों को मार गिराया है। संख्या के बारे में हम यहां कोई अनुमान नहीं लगाना चाहेंगे, मेरे पास संख्याएं हैं और हम इन्हें स्थापित करने के लिए तकनीकी विवरण प्राप्त कर रहे हैं। इसलिए मैं इस समय कोई आंकड़ा नहीं देना चाहूंगा।’
सवाल: पाकिस्तान में 21 आतंकी ठिकाने चुने गए हैं, जिसमें से 9 तबाह किए गए। आपका कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है, क्या बचे हुए ठिकाने आगे तबाह किए जाएंगे?
लेफ्टिनेंट जनरल घई: भविष्य के ऑपरेशन के बारे में मैं
ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन इतना तय है कि CDS ने हमारे सभी कमांडर को छूट दे रखी है कि वे किसी भी बॉर्डर वॉयलेशन का जवाब दें।
Comments
Add Comment