Thursday , May , 01 , 2025

आज है अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस, जाने क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस

आज है अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस, जाने क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस
नई दिल्ली न्यूज वर्ल्ड  डेस्क।  दुनिया भर में मजदूर दिवस या फिर श्रमिक दिवस को अलग अलग नामों के साथ मनाया जाता है। कई देशों में अलग नामों के साथ साथ  अलग अलग दिन भी मनाया जाता है। मई के महीने को अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के लिए निर्धारित किया गया है,  जिसमे से महीने के शुरुआत यानी 1 मई को मजदूर दिवस मनाने की परंपरा चली आ रही है, पर कई देशों में यह अलग दिन में भी मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पिछले का उद्देश्य लोगों को मजदूरों और उनकी तकलीफों, समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। बतादें दें कि आज से 135 साल पहले   अमेरिका में हुए श्रमिकों की मांगों को लेकर कुछ  बदलावों को स्वीकृति मिली थी जिसे मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है।  यह धीरे धीरे दुनिया भर में श्रमिक दिवस, मजदूर दिवस, मई दिवस जैसे तरह तरह  नामों से जाने जाना लगा। 

अमेरिका से हुई थी शुरुआत
इस दिन को मनाने के पीछे के पीछे 1886 में हुई एक घटना थी। जिसकी शुरुआत एक मई से हुई थी। एक मई के दिन अमेरिका के हजारों मजदूरों ने अपने काम की स्थितियां को बेहतर करने के लिए हड़ताल शुरू करदी थी। उनका कहना था कि,  उनके काम करने का जो समय तय किया गया था वो एक दिन में 15 घंटे से घटाकर 8 घंटे किया जाए। उस वक्त उन्हें  अपनी मांगों को मनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। पर   आखिर में उन्हें सफलता मिली। जिसके बाद से एक मई मजदूरों के लिए प्रतीक का दिन हो गया।


अमेरिका में इस दिन मनाया जाता है मजदूर दिवस
मजदूरों कि हड़ताल के मामले में दो रोचक बातें हुई, सन 1886 की जिस हड़ताल को मजदूर दिवस के लिए प्रेरणा माना गया है उसमें से जो सबसे अहम दिन था वो  4 मई का था। जब शिकागो में गोलीबारी हुई और 4 मजदूर मारे गए। वहीं 100 बुरी तरह से  घायल हुए थे। इतना कुछ होने के बाद भी खुद अमेरिका राष्ट्रीय मजदूर दिवस को  सितंबर महीने के पहले सोमवार को मानता है।  

भारत में कब मनाया जाता है मजदूर दिवस
भारत में मजूदर दिवस एक मई को ही कई नामों के साथ मनाया जाता है। सन 1923 में देश में सबसे पहले मजदूर दिवस वामपंथियों ने चेन्नई में मनाया था। जिसके बाद से देश के कई मजदूर संगठन ने मई दिवस को अपना कर इसे मजदूर दिवस के रूप में मनाया और आज यानी एक मई को देश भर में श्रमिक दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही कई राज्यों में एक मई को राजकीय अवकाश भी रहता है।

Comments

Add Comment