Thursday , May , 16 , 2024

कांग्रेस देश को विनाश की तरफ ले जा रही है, कांग्रेसी उम्मीदवारई कांग्रेस में नहीं टिक रहे, भाजपा में शामिल हो रहे : शिवराज सिंह

कांग्रेस देश को विनाश की तरफ ले जा रही है, कांग्रेसी उम्मीदवारई कांग्रेस में नहीं टिक रहे, भाजपा में शामिल हो रहे : शिवराज सिंह

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विदिशा लोकसभा की सांची विधानसभा में जन-आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। जन-आशीर्वाद यात्रा से पहले पूर्व सीएम ने दुर्गा माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश व प्रदेशवासियों के सुख-समृध्दि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मेरी बहनों आज मेरा मन बहुत भावुक है। मेरी बहनें तेज़ धूप में चलकर आई हैं, पसीना बहा रही है और साथ में पसीने की कमाई भी भैया को चुनाव लड़ने के लिए दे रही हैं। उन्होंने कहा कि, मेरे लिए बहनें देवी की मूर्तियां हैं और बेटियां तो साक्षात देवी हैं। ऐसी बहनों को मैं बारंबार प्रणाम करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि, मेरी अंतिम सांस तक बहनों के विकास और कल्याण के लिए काम करता रहूंगा। 


कांग्रेस उम्मीदवारों को भी मोदी पर विश्वास

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस में अब कुछ बचा नहीं है। कांग्रेस के सारे नेता और कार्यकर्ताओं का विश्वास श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी पर है। विकास, जनकल्याण और अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी अच्छे और विचारवान नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अब कांग्रेस की हालत यह हो गई है कि, उम्मीदवार भी कंग्रेस में नहीं रहना चाहते हैं। कुछ उम्मीदवार तो केवल शर्मा शर्मी के चलते बने हुए है, लेकिन इंदौर के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अब कांग्रेस के उम्मीदवारों का भरोसा भी कांग्रेस पार्टी पर नहीं है। उम्मीदवार भी मोदी जी और भाजपा पर भरोसा जता रहे हैं और इसलिए इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी ने भी कांग्रेस छोड़ दी। क्योंकि कांग्रेस देश को विनाश की तरफ ले जा रही है। 


कोई बहन गरीब नहीं रहेगी

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने बचपन में देखा था कि, बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता था, बहनों के दुख-दर्द देखकर मन में पीड़ा होती थी। इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की। मुझे खुशी है कि, आज प्रदेश में 50 लाख से ज्यादा लाड़ली लक्ष्मियां है। कन्या विवाह योजना के माध्यम से लाखों बेटियों की शादी करवाई। मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य हैं जहां स्थानीय निकायों में बहनों को 50 प्रतिशत रिज़र्वेशन दिया गया। संबल योजना के माध्यम से गरीब बहन को बच्चे के जन्म के पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार रूपए दिए जा रहे हैं। वहीं लाड़ली बहना योजना ने तो बहनों की जिंदगी बदल दी लेकिन अब लखपति दीदी अभियान का भी सफर तय करना है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से ज्यादा करना है। अब तक मध्यप्रदेश में 15 लाख बहने लखपति दीदी बन चुकी है। प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है कि, 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना है।   


विदिशा बनेगा आदर्श लोकसभा

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, कांग्रेस का कभी भी विकास नहीं किया है। जनता के सुख-दुख से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। जितने भी विकास कार्य हुए हैं, वो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही हुए हैं। चौहान ने कहा कि, विदिशा लोकसभा क्षेत्र में भी अनेकों विकास कार्य हुए हैं। अब यहां विकास को और आगे बढ़ाना है। चाहे सिंचाई के क्षेत्र में हो, चाहे बिजली हो या पानी हो। हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाना है। हम सब मिलकर विदिशा को आदर्श लोकसभा बनाएंगे। आप सभी जीत का रिकॉर्ड बनाओ और मैं विकास का रिकॉर्ड बनाउंगा। विदिशा से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाकर सबसे सुंदर कमल का फूल मोदी जो भेंट करना है और उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।   


भारत बनेगा विश्व गुरू

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृध्द भारत का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस की सरकार में भारत की दुनिया में कहीं भी कोई इज्जत नहीं थी। भारत को घपटे-घोटालों का देश कहा जाता था, लेकिन 2014 के बाद से पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा है। दुनिया के कोने-कोने में मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। ये सम्मान केवल मोदी जी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। पहले छोटे-छोटे देश हमें डराते थे। मोदी जी ने कह दिया कि, हम किसी को छेडेंगे नहीं, और हमें किसी ने छेड़ा तो छोड़ेंगे भी नहीं। एक ही उदाहरण देखिए कि, रूस-यूक्रेन के बीच युध्द चल रहा था, भारत के बच्चे भी वहां फंसे हुए थे। मोदी जी ने एक फोन रूस के राष्ट्रपति को और एक फोन यूक्रेन के राष्ट्रपित को कर कहा कि, जब भारत के बच्चे हाथों में तिरांगा लेकर निकले तो युध्द थम जाए। जब बच्चे भारत माता के जयकारे लगाते हुए निकले तो दोनों तरफ से युध्द थम गया और हमारे बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए। पूर्व सीएम ने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी जी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरू बनेगा कोई ताकत नहीं रोक सकती है। 


जीत का संकल्प

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने कभी भी प्रदेश में विकास की एक ईट तक नहीं लगाई है। कांग्रेस के जमाने में न सड़कें थी, न बिजली और न पानी। पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। विकास के अनेकों काम केवल भारतीय जनता पार्टी ने किए है। भाजपा नंबर वन पार्टी है और मोदी जी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। इसलिए दोनों हाथ उठाकर और भारत माता की जयकारों के साथ हम संकल्प लें कि, भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाना है और मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment