Friday , May , 17 , 2024

जेपी नड्डा आज विदिशा के सिरोंज में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

जेपी नड्डा आज  विदिशा के सिरोंज में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार के सिलसिले में गुरुवार को मप्र आ रहे हैं। नड्डा आज शाम 5 बजे सागर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले विदिशा जिले के सिरोंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने सागर संसदीय क्षेत्र से लता वानखेड़े को प्रत्याशी बनाया है। सिंरोज के नवीन बस स्टैंड पर होने वाली इस सभा में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी नड्डा के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे

इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह एवं संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह ने सिरोंज, कुरवाई,ओर शमशाबाद विधानसभा के कोर ग्रुप के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभास्थल का निरीक्षण भी किया। सिरोंज लटेरी विधानसभा के लोकसभा चुनाव कार्यालय में आयोजित बैठक में सिंह ने विधानसभावार मंडलो के बूथ क्रेंद्र की रचना के हिसाब से सभा मे आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनता को शामिल करने के लक्ष्य तय करते हुए दायित्वों का वितरण किया।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment