Friday , May , 17 , 2024

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी, 'महाराज' और पत्नी प्रियदर्शनी ने रद्द किए कार्यक्रम दिल्ली हुए रवाना

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी, 'महाराज' और पत्नी प्रियदर्शनी ने रद्द किए कार्यक्रम दिल्ली हुए रवाना

गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की हालत बुधवार के दिन और नाज़ुक हो गई है। मां की तबीयत ज्यादा बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इसके साथ गुना से लोकसभा प्रत्याशी सिंधिया ने अपने दो म‌ई तक सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।


दरअसल, राजमाता माधवी राजे का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजमाता माधवी राजे सिंधिया के बेटे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी 


ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी है

फरवरी से ही एम्स में चल रहा राजमाता का इलाज

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मां को फरवरी माह से ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 15 फरवरी को भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर ने बताया कि माधवी राजे सिंधिया के लंग्स में इन्फेक्शन के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।


गुना से प्रचार छोड़कर दिल्ली रवाना हुई प्रियदर्शनी राजे

राजामाता माधवी राजे सिंधिया की ज्यादा तबीयत बिगड़ने की सूचना बुधवार दोपहर को एम्स प्रशासन ने सिंधिया परिवार को दी। इसके बाद गुना में पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए प्रचार कर रही प्रियदर्शनी राजे सिंधिया तुरंत ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। इस दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने 2 में तक अपने सभी चुनावी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment