शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
देश Pulwama Terror Attack Anniversary पर बड़ी साजिश नाकाम,
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
देश Pulwama Terror Attack Anniversary पर बड़ी साजिश नाकाम,
N
डेस्क रिपोर्टर

पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। जम्मू में बस स्टैंड से 7 किलो आईईडी बरामद हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू में बस स्टैंड समेत अन्य स्थानों पर धमाकों की साजिश थी, जिसे नाकाम कर दिया गया है। एक आतंकी को गिरफ्तार भी किया गया है। जम्मू का प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर भी आतंकियों के निशाने पर था। अब तक की जानकारी के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों की सूचना पर जम्मू पुलिस ने प्राचीन रघुनाथ जी मंदिर और बस स्टैंड इलाके में IED धमाका करने आए 1 आतंकी को पकड़ा लिया। उसके कब्जे से यह 7 किलो विस्फोटक बरामद किया है। आतंकी का नाम सोहेल बशीर है जो पुलवामा, कश्मीर का रहने वाला है। उसका संबंध आतंकवादी संगठन अल बदर से बताया जा रहा है। वह पिछले कई दिनों से जम्मू में रहकर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों की रैकी कर रहा था। आतंकी से पूछताछ जारी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें