N
डेस्क रिपोर्टर
भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भाजपा समर्पण निधि अभियान को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा की भाजपा ने इसे समर्पण निधि अभियान नाम दिया है, लेकिन चंदा तो इनका धंधा हैं, बेहद गंदा काम हैं। समर्पण निधि नही सत्तारूढ़ टेरर टैक्स है। कोरोना काल में पहले ही तबाह व बर्बाद हो चुके व्यापारी अब इनकी डायरियों को देखकर अपना संस्थान छोड़ भागेंगे। सलूजा ने कहा, संकट काल में इन्होंने लक्ष्य और बढ़ाकर 150 करोड़ कर दिया। पूरे एक माह कई फुरसती काम-धंधे पर लगेंगे।
बीजेपी कार्यकर्ता जो संकल्प लेता है उसे पूरा करता है : वीडी शर्मा
वहीं पार्टी के समर्पण निधि अभियान पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता जो संकल्प लेते हैं उसे पूरा करते हैं। संगठन के सुचारू संचालन के लिए जो जरूरत है उस दिशा में समर्पण निधि कार्यक्रम चलाया जा रहा है। संगठन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह संकल्प मध्य प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में चलाया जा रहा है।
150 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य
दरअसल, मिशन 2023 कि तैयारियों में जुटी बीजेपी लगातार कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच पहुंच रही है। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ ही भाजपा जनता कि नब्ज भी टटोल रही है। बूथ विस्तारक अभियान के बाद अब बीजेपी ने पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर समर्पण निधि अभियान शुरू किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अभियान कि शुरुआत कि। भाजपा ने समर्पण निधि अभियान के जरिए 150 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी का कहना है कि, वो ये लक्ष्य हासिल करेंगे। हालांकि बीजेपी पिछले तीन सालों से समर्पण निधि अभियान में पिछड़ रही है, और तीन सालों से अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

