शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Career

ग्रैजुएट्स के लिए निकली बैंक में पीओ की भर्ती, जानें डीटेल्स

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ग्रैजुएट्स के लिए निकली बैंक में पीओ की भर्ती, जानें डीटेल्स

ग्रैजुएट्स के लिए निकली बैंक में पीओ की भर्ती, जानें डीटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर

नौकरी का इंतजार कर रहें युवाओं के लिए अच्छी ख़बर सामने आई है। सिटीजनक्रेडिट कोऑपरेटिव बैंक, CCBL में प्रोबेशनरी ऑफिसर और प्रोबेशनरी एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू है। साथ ही फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 अगस्त शाम 5:00 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो बैंक पीओ में भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार है वो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। 


शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके साथ ही प्रोबेशनरी एसोसिएट पदों के लिए कंप्यूटर संचालन का ज्ञान भी होना जरूरी है। 


आयु सीमा

पीओ के पदों के लिए 20 से लेकर 30 और PA पदों के लिए 20 से लेकर 26 साल तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है। 


क्या है चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के द्वारा किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फिर आखिर में अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर होगा। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें