शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Career
UPSSSC PET 2022 के लिए शुरु हुई आवेदन प्रक्रिया, इस लिंक पर करें क्लिक
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
UPSSSC PET 2022 के लिए शुरु हुई आवेदन प्रक्रिया, इस लिंक पर करें क्लिक

UPSSSC PET 2022 के लिए शुरु हुई आवेदन प्रक्रिया, इस लिंक पर करें क्लिक

N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 का आवेदन नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। पीईटी 2022 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भाने के लिए आप  यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अवेदन कर सकते है। बतादें आवेदन भरने की अंतिम तारीख 27 जुलाई है।

वहीं, यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त ग्रुप सी कैटेगरी के हजारों पदों पर भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया में सबसे पहले पीईटी 2022 की परीक्षा होगी। इसके बाद ही बाकी के रिक्त पदों पर भर्ती के विज्ञापन जारी होंगे। पीईटी स्कोर के उससे ही युवाओं को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आमंत्रित होंगे। वहीं यह पीईटी स्कोर एक साल के लिए ही मान्य होता है।

बतादें कि, यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 के नए  नोटिफिकेशन में परीक्षा की तारीख की कोई  जानकारी नहीं दी है। पर यूपीएसएसएससी के माध्यम कुछ समय पहले जारी हुए परीक्षा कैलेंडर में बताया गया था कि पीईटी 2022 का आयोजन 18 सितंबर 2022 को किया जाएगा।

आयोग 
यूपीएसएसएससी पीईटी आयु की सीमा 18 से 40 साल होना चाहिए।

योग्यता
उम्मीदवार को कम से कम 10वीं पास होना अनिवर्ग है। युवाओं ओर उम्मीदवारों को अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तो अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें