नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, DPHCL ने जूनियर इंजीनियर एवं अकाउंटेंट सह कैशियर के पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की होगी। जिसकी अवधि 11 महीने की रहेगी। इसके बाद उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उसे बढ़ाया जा सकता है।
पदों के लिए जो इच्छुक और पात्र उम्मीदवार है वे 18 अगस्त 2022 तक आवेदन फिल करवा सकते है। ध्यानदें कि, फॉर्म ऑफलाइन मोड में जमा किया जाना चाहिए। वहीं भर्ती का नोटिफिकेशन इसकी ऑफिशियल वेबसाइट delhipolice.nic.in, dphcl.org पर जा कर देख सकते है।
वैकेंसी की डिटेल
बतादें कि, कुल 11 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें जूनियर इंजीनियर के 10 और अकाउंटेंट के 1 पद शामिल हैं।
सैलरी
जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए ₹35000 और अकाउंटेंट पदों के लिए ₹3000 सैलरी निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता
जूनियर इंजीनियर के लिए सिविल से बीई/ बीटेक डिग्री के साथ साथ 3 साल का कार्य अनुभव
अकाउंटेंट के लिए बीकॉम /बीएससी/ बीए अथवा समकक्ष योग्यता के साथ अकाउंट में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

