शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Career
FCI Recruitment: भारतीय खाद्य निगम में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
FCI Recruitment:  भारतीय खाद्य निगम में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

FCI Recruitment: भारतीय खाद्य निगम में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं। भारतीय खाद्य निगम (FCI)  कटेगरी-3 के 5043 पदों पर आवेदन निकाले हैं। इस भर्ती के  लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुके है। नोटिफिकेशन के अनुसार,  इन पदों पर फॉर्म भरने की प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू होगी और  5 अक्टूबर 2022 को खत्म होगी। बतादें कि, यह भर्तियां नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नॉर्थ-ईस्ट जोन के पदों को भरने के लिए निकाली गई  हैं।

नोटिफिकेशन की मानें तो इन पदों पर सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और मेकेनिकल में जूनियर इंजीनियर, स्टेनो ग्रेड-3 और एजी-3 जनरल, एकाउंट्स, टेक्निकल, डिपो, हिंदी) के पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे। 

वैकेंसी
नॉर्थ जोन के लिए  2388 
साउथ जोन के लिए 989 
ईस्ट जोन के लिए 768 
वेस्ट जोन के लिए 713 
नॉर्थ ईस्ट जोन के लिए 185

योग्यता
जेई (ईएमई)  के लिए  ईई / एमई इंजीनियरिंग में डिग्री या फिर  डिप्लोमा होने के साथ 1 साल का अनुभव होना चाहिए।

जेई (सिविल) के लिए  सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या फिर डिप्लोमा के साथ 1 साल का अनुभव होना चहिए।

एजी-III (तकनीकी) के लिए  कृषि / वनस्पति विज्ञान / जीव विज्ञान / बायोटेक / फूड में ग्रेजुएशन होनी चाहिए।

एसी-III (सामान्य) के लिए  ग्रेजुएशन डिग्री, कंप्यूटर नॉलेज होना चाहिए।

एजी-III (लेखा) के लिए बीकॉम और कंप्यूटर नॉलेज होना चहिए। 

एजी-III (डिपो) के लिए  ग्रेजुएशन, कंप्यूटर नॉलेज होना अनिवार्ग है। 

हिंदी टाइपिस्ट AG-II (Hindi) के लिए ग्रेजुएशन, हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होने के साथ अनुवाद में 1 साल  का अनुभव होना चाहिए।

स्टेनो ग्रेड- II के लिए  ग्रेजुएट के साथ डोएक ओ लेवल सर्टिफिकेट होना चाहिए या फिर  टाइपिंग और स्टेनो का ज्ञान होना चाहिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें