N
डेस्क रिपोर्टर
एग्रीकल्चर फील्ड में सरकारी नौकरी की आस में बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर और एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के 21 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमे से एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के कुल 9 और असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के 12 पद हैं। इस में से 13 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (नॉन टीएसपी) के है। तो 8 पद अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) के होंगे। इच्छुक युवा 4 फरवरी से 3 मार्च तक RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है।
जाने कैसे किया जाएगा चयन
असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर और एग्रीकल्चरल रिसर्च ऑफिसर के कुल 21 पदों पर अगर प्राप्त आवेदनों की संख्या ज्यादा होगी। तो राजस्थान लोक सेवा आयोग इस परीक्षा का आयोजन करेगी। अगर आवेदनों की संख्या कम रहती है, तो इंटरव्यू के जरिए सिलेक्शन किया जाएगा।
कितनी है आयु सीमा
एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर पद के लिए 20 से लेकर 40 साल तक के उम्मीदवार आवेदन भर सकते हैं। वहीं असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर पदों के लिए 18 से लेकर 40 साल तक के उम्मीदवार आवेदन भर पाएंगे।
कितनी है एप्लीकेशन फीस
असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर और एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के पदों पर आवेदन भाने के लिए 500 रुपए का शुल्क देना पड़ेगा। वहीं नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी (ESW) में 250 रुपए शुल्क रखा गया है। जबकि निशक्तजन, अनुसूचित जनजाति टीएसपी क्षेत्र के साथ ही ऐसे व्यक्ति जिनके परिवार की आय 2 लाख 50 हजार रुपए से कम है, उनके लिए 150 रुपए शुल्क रखा गया है।
कितनी होगी सैलरी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के पद पर नौकरी लगने के बाद पे-मैट्रिक्स लेवल 14 (26000) के मुताबिक सैलरी मिलेगी। वहीं असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के पद पर नौकरी लगने पर पे-मैट्रिक्स लेवल 12 (24500) पर सैलरी होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

