
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskरक्षा मंत्रालय ने आर्टिलरी सेंटर नासिक, स्कूल ऑफ आर्टिलरी देवलाली और आर्टिलरी रिकॉ र्ड्स नासिक में 107 पदों पर आवेदन मांगे हैं।
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं/10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास आईटीआई की डिग्री भी होनी चाहिए।
आयु सीमा : सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
अपेक्षित वेतन : 18,000 रुपये से 63,200 रुपये प्रति माह के बीच।
इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कमांडेंट मुख्यालय, आर्टिलरी सेंटर, नासिक रोड कैंप, पिन- 422102 के पते पर भेज सकते है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.mod.gov.in/ पर जाएं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

