सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने हरियाणा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन निकाले है। हरियाणा सीईटी 2022 के लिए आज यानी 8 जुलाई को आवेदन करने का आखिरी दिन है। वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई रखी गई है। इसके लिए आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। बतादें कि हरियाणा सीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जून से जारी की गई थी।
हरिणा सीईटी के जरिए राज्य के अलग अलग विभागों में 26000 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं हरियाणा सीईटी परीक्षा ओएमआर सीट पर की जाएगी। फिलहाल परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं है।
बतादें कि, हरियाणा सीईटी, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित किए एक सामान्य पात्रता परीक्षा होगी। यह ठीक उसी तरह है जैसे उत्तर प्रदेश में UPSSSC की ओर से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा मतलब पीईटी का आयोजन के लिए होता है। वहीं हरियाणा सीईटी 2022 की परीक्षा अगस्त में आयोजित किए जाने की संभावना जताई गई है। इसी के चलते हरियाणा एसएससी ने सीईटी 2022 का सिलेबस भी सामने ला दिया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

