शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Career
भारतीय नौसेना में 1531 ग्रुप सी पदों पर निकली भर्ती
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारतीय नौसेना में 1531 ग्रुप सी पदों पर निकली भर्ती

भारतीय नौसेना में 1531 ग्रुप सी पदों पर निकली भर्ती

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन स्किल्ड पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 15 से 31 व्यक्तियों को अधिसूचित किया गया है। अंग्रेजी के ज्ञान के साथ दसवीं पास की योग्यता रखने वाले और संबंधित ट्रेड में अप्रेंस्टिस प्रशिक्षण पूरा कर चुके या सेना, नौसेना और वायुसेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में 2 साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिकल या समक्ष के रूप में कार्य करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं। 


इच्छुक उम्मीदवार रोजगार समाचार पत्र में अधिसूचना के प्रकाशन के तीसरे दिन (22 फरवरी 2022) से joinindiannavy.gov.in पर आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 मार्च है।

शैक्षिक योग्यता
अंग्रेजी के ज्ञान के साथ दसवीं पास की योग्यता रखने वाले और संबंधित ट्रेड में अप्रेंस्टिस प्रशिक्षण पूरा कर चुके या, सेना, नौसेना और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में 2 साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिकल या समक्ष के रूप में सेवा करने वाले उम्मीदवार पात्र हैं। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें