N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने उद्योग विभाग के तहत कीटपालक, कुशल शिल्पी और अन्य समकक्ष श्रेणी के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर फॉर्म भरना चाहते है वे JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू कि जाएगी।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jssc.nic.in/ पर जा कर भी इन पदों पर फॉर्म भर सकते है। इसके साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 455 पदों को फॉर्म भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत तिथि- 11 सितंबर
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 10 अक्टूबर
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 455
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्ग है। इसके साथ ही झारखंड रेशम तकनीकी विकास संस्थान, चाईबासा से 1 साल का सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए।
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 साल से 35 साल होनी चाहिए
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

