N
डेस्क रिपोर्टर
भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। नए साल में मध्यप्रदेश के युवाओ को लिए अच्छी खबर है। साल 2022 में बड़े स्तर पर सरकारी महकमें में भर्ती की तैयारी है। राज्य सरकार 2022 में लगभग 23 हजार सरकारी पदों पर भर्ती और प्रवेश परीक्षाऐं कराने जा रही है। प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) नये साल में जनवरी से जुलाई तक भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। इसी साल 5 प्रवेश परीक्षा भी इसी साल आयोजित की जायेंगी।
ओबीसी को मिलेगा 27 फीसदी आरक्षण का लाभ
इस साल होन वाली सभी भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं पर ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण दिया जायेगा। हाल ही में 6269 पदों पर आरक्षण के साथ भर्ती की गई है।
कोरोना के चलते रिक्त पड़े हैं हजारों पद
पिछले दो साल से कोरोना के चलते मध्यप्रदेश में विभिन्न विभागों में पद रिक्त पड़े हैं। पिछले साल ओबीसी आरक्षण पर स्टे के चलते कम संख्या में परीक्षा आयोजित हुई। यही कारण है कि प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड बड़ी संख्या में परीक्षाऐं आयोजित करने वाला है। इसको लेकर सीएम शिवराज भी विधानसभा के शीतकालनीन सत्र में भी घोषणा कर चुके हैं।
कैग की रिपोर्ट में भी रिक्त पदों की जानकारी
प्रदेश में कैग रिपोर्ट के अनुसार पुलिस महकमें में 26536 पद रिक्त हैं। खेल विभाग में 337 पद रिक्त। खाद्य विभाग में 296 पद, शिक्षकों के 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां होना है। ऐसा अनुमान है सभी विभागों को मिलाकर लगभग एक लाख पद खाली है, जिस पर जल्द भर्तियां की जाना है।
नए साल में भर्ती परीक्षाऐं
पुलिस आरक्षक - जनवरी में
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा - मार्च में संभव
ग्रामीण विकास उद्यान अधिकारी - अप्रैल में
स्टेनोटाइपिस्ट,स्टेनोग्राफर,डाटा एंट्री आपरेटर - अप्रैल
जिला प्रबंधक कृषि व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा - अप्रैल मई
कनिष्ठ लेखा अधिकारी व अन्य पद - मई
हाउस कीपर,साइकेट्रिक सोशल वर्कर,कार्यक्रम प्रबंधक,बाल संरक्षण,जिला प्रबंधक कौशल रोजगार परीक्षा - मई
कौशल वास संचालनालय के अन्तर्गत प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा - मई
सहायक लो विश्लेषक,रसायनज्ञ-2 व अन्य पदों पर भर्ती - मई
केन्द्र की कई परीक्षाऐं भी नए साल में आयोजित होंगीं
ईएसआईसी 3847 पदों पर नये साल में भर्ती करेगा। ये क्लर्क,स्टेनोग्राफर से लेकर मल्टी टास्किंग पद होंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के लिए कई पदों पर भी भर्ती होना है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

