सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। NLC इंडिया ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर फॉर्म भरना चाहते है वे NLC India की ऑफिशियल वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.nlcindia.in/new_website/index.htm पर जा कर भी इन पदों इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 481 पदों पर फॉर्म भरें जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
फॉर्म भरने की शुरुआत तिथि- 10 अगस्त
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 24 अगस्त
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 481
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अपरेंटिस: 201 पद
नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अपरेंटिस: 105 पद
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस: 175 पद
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होना अनिवार्ग है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

