
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskरेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, उत्तर रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के जरिए 21 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 27 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पद के लिए न्यूनतम योग्यता : उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक/12 वीं डिग्री पास होना अनिवार्य होगा।
आयु सीमा : सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
अपेक्षित वेतन : पे मैट्रिक्स लेवल -2 से लेवल -5 के अनुसार होगा।
आवेदन शुल्क : सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी।
उम्मीदवारों का चयन खेल कौशल, शारीरिक फिटनेस और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrcnr.org/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

