N
डेस्क रिपोर्टर
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस, ITBP ने हेड कांस्टेबल और एएसआई स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म भाने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया। जिसके चलते 14 जुलाई 2022 तक उम्मीदवारों को इन पदों के लिए आवेदन करने का मौका मिला हैं। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवारों है और उन्होंने अब तक इन पदों के लिए फॉर्म नहीं भरे है, तो वे जल्द से जल्द इसकी ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अप्लाई करें।
बतादें कि, आइटीबीपी हेड कांस्टेबल और एसआई स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए 8 जून को नोटिफिकेशन जारी हुआ था। जिसके बाद उम्मीदवारों से 7 जुलाई तक फॉर्म भरने की इजाजत दी गई थी। इसके बाद मे आईटीबीपी ने आवेदन करने कि डेट को बढ़ाकर 14 जुलाई तक कर दिया था। जानकारी के लिए बतादें कि, भर्ती के माध्यम से कुल 286 रिक्त पद पर फॉर्म भरे जाने हैं।
योग्यता
उपरोक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के रूप में 12वीं पास निर्धारित की गई है।
सैलरी
हेड कांस्टेबल के पदों के लिए ₹25500 से लेकर ₹81100 और एएसआई के पदों के लिए ₹29200 से लेकर ₹93200 तक मासिक वेतन तय किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। इसके आप आप मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं। अब अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और आवेदन पत्र को भरें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

