नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बतादें कि, पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने लगभग 792 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया15 मई 2022 यानी आज से शुरू हो रही है। जो इस आवेदन भरने में इच्छुक है वो पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म ऑनलाइन भर सकते है।
इसे भी पढ़े : मौसम विज्ञान विभाग ने केरल, लक्षद्वीप में भारी बारिश की चेतावनी दी
जानें वैकेंसी डिटेल्स
कुल पदों की संख्या – 792
सामान्य – 282, एससी (NB) – 79, एससी (RO) – 79, ईडब्ल्यूएस – 79, बीसी – 92, ईएसएम बीसी – 16, खेल – 26, स्पोर्ट्स एससी – 9, पीएच – 33,, ईएसएम जनरल – 56, ईएसएम एससी – 32, स्वतंत्रता सेनानी – 10
इसे भी पढ़े : कर्नाटक कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा
जो अभ्यर्थी वीडियो भर्ती के लिए आवेदन करने में इच्छुक है। उनकी जानकारी के लिए बतादें कि, अभ्यर्थी को पंजाबी सब्जेक्ट के साथा 10वीं पास होना अनिवार्य होगा। वहीं साथ ही ग्रेजुएशन की डिग्री और कम्प्यूटर अप्लीकेशन में डिप्लोमा होना भी अनिवार्य है।
सैलरी
19900 रुपए से 63200 रुपए की सैलरी रहेगी।
आवेदन भरने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 37 साल के बीच होनी अनिवार्य है। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र में सरकार के नियमों के अनुसार छूट का प्रावधान दिया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

