नौकरी का इंतजार कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, NPCIL ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली हैं। जिसके माध्यम से आप विभिन्न ट्रेड के पद पर फॉर्म भर सकते है। बतादें कि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जून से शुरू है और आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट npcil.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भर कर सकते हैं।
बतादें कि, भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 75 पद पर फॉर्म भरे जाएंगे। जिसमें इलेक्ट्रीशियन के 30, फिटर के 20, वेल्डर के 4, टर्नर के 4, मशीनिस्ट के 2, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन के 4 ओर सर्वेयर के 2 पद पर फॉर्म फिल होंगे।
शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होना चाहिए।
आयु सीमा
फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार की आयु 14 साल से कम और 24 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, इन पदों पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन उनके आईटीआई कोर्स में प्राप्त अंकों के माध्यम पर होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

