शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Career
ईस्टर्न रेलवे में 2900 पदों पर निकली भर्ती, 10 मई से पहले भरे फॉर्म
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ईस्टर्न रेलवे में 2900 पदों पर निकली भर्ती, 10 मई से पहले भरे फॉर्म

ईस्टर्न रेलवे में 2900 पदों पर निकली भर्ती, 10 मई से पहले भरे फॉर्म

N
डेस्क रिपोर्टर

युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 2900 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन आया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, लगभग 2900 पदों पर नियुक्तियां होनी है। आप इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते है। RRC की ऑफिशियल वेबसाइट @rrcer.com पर जाकर आप ऑनलाइन फॉर्म फिल कर सकते है। अपको बतादें कि इन पदों के आवेदन भरने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही आप 10 मई, 2022 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है। 


क्विलिफिकेशन

ईस्टर्न रेलवे की ओर से आए नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले अपको कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही, आप के पास एनसीवीटी/एससीवी के द्वारा जारी हुए अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र होना जरूरी है। 


आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 15 से 24 साल होनी अनिवर्ग है। यह भर्तियां मालदा, हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, लिलुआ, कांचरापाड़ा, जमालपुर के साथ साथ विभिन्न इकाइयों में होंगी।  


जाने कैसे करना है आवेदन

आवेदन भरने के लिए आप सबसे पहले आरआरसी/ईआर कोलकाता की ऑफिशियल वेबसाइट पर www.rrcer.com पर जाएं। 


इसके बाद 'Online Application for Engagement of Act Apprentices for Training Slots in Units of Eastern Railway for 2021-22' पर जाएं, अब नियुक्ति के लिए ऑनलाइन फॉर्म पर क्लिक करें।


इसके बाद डाउनलोड स्क्रॉल करें और 'आगे बढ़ने के लिए क्लिक करें' पर क्लिक करें। 


अब आप ट्रेड सेलेक्टर करें और दिव्यांग के प्रकार (यदि कोई हो) के ऑप्शन पर जाएं और पुष्टि करें।


इसके बाद उसमे ईमेल आईडी / मोबाइल नंबर के साथ साथ दी हुई रिक्त जगह पर उम्मीदवारों के डिटेल्स भरें। 


आखिर में स्कैन हुई फोटोग्राफ, सिग्नेचर और बाकी के डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।


अब भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखे। 




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें