N
डेस्क रिपोर्टर
नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय नौसेना की ओर से अग्निपथ योजना की और से अग्निवीर एसएसआर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार इसके लिए 15 जुलाई 2022 से आवेदन भर सकते है। भर्ती के माध्यम से कुल 28 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है।
जानकारी के लिए बतादें कि, भारतीय नौसेना एसएसआर कोर्स नवंबर महीने में शुरू होगा। वहीं उम्मीदवारों को अक्टूबर महीने में इसके लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट देना होगा।
योग्यता
पदों के लिए मैथ, फिजिक्स के साथ 12वीं पास होना अनिवार्ग है।
आयु सीमा
फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार की जन्म तिथि 1 नवंबर 1999 से लेकर 30 अप्रैल 2005 के बीच होनी चाहिए।
शारीरिक योग्यता
उम्मीदवार की कम से कम हाइट 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इसके साथ ही विस्तृत शारीरिक योग्यता नोटिफिकेशन में देख सकते है।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल परीक्षण के द्वारा किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
इसकी ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं, अब इसे लॉगिन करें और ‘current opportunities’ पर क्लिक करें। इसके बाद अप्लाई पर क्लिक कर फॉर्म भरके सबमिट पर क्लिक करें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

