नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार ने डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आपकों बतादें कि, डीएफओ भर्ती का विज्ञापन 22 से लेकर 28 अक्टूबर के हफ्ताहिक रोजगार समाचार में प्रकाशित हुआ है। डीएफओ भर्ती पर फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 नवंबर है। नोटिस की मानें तो, कैबिनेट सचिवालय में डीएफओ पद पर कुल 15 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे।
सैलरी
डीएफओ के पद प सेलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 44900 रुपए प्रति माह मिलेंगे।
शैक्षिक योग्यता
डीएफओ के पदों पर उम्मीदवारों के पास बैचलर डिग्री होनी अनिवार्ग है।
आयु सीमा
डीएफओ पद के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 साल होनी अनिवार्ग है।
सेलेक्शन प्रोसेस
लिखित परीक्षा में 100 अंकों के दो पेपर देने होंगे।
इंटरव्यू 40 अंकों का किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर भरे गए अपने फॉर्म को को डाक से भेजना होगा। इसके लिए ये पता दिया गया है।
- पोस्ट बैग नंबर-001, लोधी रोड हेड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

