शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Career
इंडियन नेवी में इन पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक की मदद से करें आवेदन
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
इंडियन नेवी में इन पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक की मदद से करें आवेदन

इंडियन नेवी में इन पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक की मदद से करें आवेदन

N
डेस्क रिपोर्टर
नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन्ड ऑफ़िसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले है। जिसके तहत उम्मीदवारों  इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जा कर अपना फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। वहीं फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास  6 नवंबर तक का समय है। 

बता दें कि कुल 212 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए जाएंगे। जिनमें जनरल सर्विस के 56, नेवल एयर ऑपरेशन ऑफ़िसर के 15, एयर ट्रैफ़िक कंट्रोलर के 5, लॉजिस्टिक्स के 20, पायलट के 25, एजुकेशन के 12, इंजीनियरिंग के 25, इलेक्ट्रिकल के 45 और नेवल कंस्ट्रक्टर के 14 पद शामिल हैं।

इन पदों पर फॉर्म भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर भर्ती संबंधी पात्रता मानदंड और अन्य जानकारी देख सकते हैं।

ऐसे होगा चयन 
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। आए अंकों को पहले नॉर्मलाइज्ड किया जाएगा। जिसके आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। फिर SSB इंटरव्यू के लिए उन्हें बुलाया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें