शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Career
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर
नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, AAI ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन निकाले है।  जिसके लिए फॉर्म भरने  की लास्ट डेट आज यानी 14 जुलाई 2022 है। ऐसे में जिन लोगों न इन पदों पर फॉर्म नहीं भरा और जो इच्छुक उम्मीदवार है वो इसकी आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बतादें की भर्ती के लिए 15 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू है।  वहीं इस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 7 जून को समाने लाया गया था।  

बतादें कि, कुल 400 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।  इसके लिए आवेदन, योग्यता, आयु सीमा की जानकारी नीचे बताई गई लिंक में साझा की है।

योग्यता
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए बीएससी और इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन के लिए डिग्री धारक उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। 

आयु सीमा
इन पदों पर फॉर्म भरने वालों उम्मीदवार की आयु अधिकतम 27 साल की होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर फॉर्म भरने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाए। इसके बाद मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध, “DIRECT RECRUITMENT FOR THE POST OF JUNIOR EXECUTIVE (AIR TRAFFIC CONTROL) IN AAI UNDER ADVT. NO. 02/2022” के लिंक पर जाएं। इसके बाद नए पेज पर अपने क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगिन करने के बाद,  मांगी गई सभी जानकारी को अच्छे से भरें। इसके बाद संबंधित दस्तावेज अपलोड करें और अपना फॉर्म जमा करदें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें