शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Career
BIS के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है आखिरी तारीख
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
BIS के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है आखिरी तारीख

BIS के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है आखिरी तारीख

N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के लिए भारतीय मानक ब्यूरो ने यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किए है। जो उम्मीदवार इन पदों  पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक और योग्य हैं, वे BIS की ऑफिशियल वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। 



इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.bis.gov.in/ पर जा कर भी इन पदों  के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही इस लिंक https://www.bis.gov.in/wp-content/uploads/2022/06/ पर क्लिक करके भी ऑफिशियल 
 नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। बतादें कि इस भर्ती  प्रक्रिया के तहत कुल 46 रिक्त पद के लिए फॉर्म भरे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां
इन पदों के लिए आवेदन करने कीं आखिरी तारीख 15 जुलाई है।

 रिक्ति विवरण
मानकीकरण विभाग- 4
अनुसंधान विश्लेषण- 20
प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन विभाग (MSCD)- 22

योग्यता 
मानकीकरण विभाग- बी.टेक/बी.ई. या फिर धातुकर्म इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के साथ साथ न्यूनतम 2 सालो का कार्य अनुभव होना अनिवार्ग है। इसके साथ हीकिसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।

प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन विभाग के लिए किसी भी विषय में एमएससीडी स्नातक / इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होने के साथ साथ कम से कम  3 सालों का कार्य अनुभव होना अनिवार्ग है। 

आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 35 वर्ष रखी गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें