नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे परीक्षार्थी के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बतादें कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल के भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम को लेकर जानकारी दी है। जो योग्य और इच्छुक है वो उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन दे भर सकते है।
जानकारी के लिए बतादें कि, हेड कॉन्स्टेबल की भर्ती के माध्यम से कुल 835 पदों को आवेदन भरा जाएगा। इसमें 559 पद पुरुष और 276 पद महिला उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं।
इस वैकेंसी से जुड़ी जानकारी लेने के लिए उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in और delhipolice.gov.in पर जा कर ले सकते है। हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जून बताई गई है। साथ ही 17 जून तक इसकी ऑनलाइन फीस भरी जा सकती है। वहीं इस भर्ती के लिए इसकी परीक्षा सितंबर 2022 में रखी जाएगी।
जानें वैकेंसी डिटेल
कुल पद- 835
जिसमे से महिलाओं के लिए 276 पद और पुरुष के लिए 559 पद
जानें क्या है उम्र सीमा
इस परीक्षा के लिए 18 से 25 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी के मुराबिक,इसकी अपर एज लिमिट में छूट दी गई है। जिसके मुताबिक एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल पीडब्ल्यूडी (जनरल) को 10 साल पीडब्ल्यूडी (ओबीसी) को 13 साल और पीडब्ल्यूडी (एससी/एसटी) को 15 साल दिए गए है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

