नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस विभाग में लगभग 2500 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य के युवाओं को रोज़गार मुहैया करवाने की चल रही प्रक्रिया के तहत आम आदमी सरकार पंजाब पुलिस में 2500 के करीब और पुलिस मुलाजिमों की भर्ती करेगी।
भर्ती की डीटेल्स
इंटेलिजेंस और इन्वेस्टिगेशन काडर में कांस्टेबलों के 1156 पद को, इन्वेस्टिगेशन काडर में हैड कांस्टेबल के 787 पदो पर भरे जाएंगे आवेदन और इन्वेस्टिगेशन, इंटेलिजेंस, ज़िला और आर्म्ड पुलिस काडर में सब इंस्पेक्टरों के 560 पदो पर आवेदन किए जाएंगे।
जानें बाकी की जानकारी
कांस्टेबलों की परीक्षा 14 अक्तूबर, 2022 को कराई जाएगी। वहीं हेड कांस्टेबलों की परीक्षा 15 अक्तूबर 2022 और सब-इंस्पेक्टरों के पदों के लिए 16 अक्तूबर, 2022 को परिक्षा कराई जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

