N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इसके लिए तमिलनाडु यूनिफॉर्मेड सेवा भर्ती बोर्ड (TNUSRB) ने Gr.II पुलिस कांस्टेबल, Gr.II जेल वार्डर और फायरमैन के पदों के लिए भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक और योग्य हैं, वे TNUSRB की ऑफिशियल वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है।
इन पदों के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 अगस्त है।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक tnusrb.tn.gov.in पर जा कर भी इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3552 रिक्त पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत तारीख- 7 जुलाई
ऑनलाइन फॉर्म करने की आखिरी तारीख - 15 अगस्त
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 3552
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं/SSLC पास होना अनिवार्ग है। इसके साथ ही तमिल भाषा का भी ज्ञान अपको होना चाहिए।
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 साल से 26 साल के बीच होनी चाहिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

